छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशराजनीति

आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल की गारंटी कार्ड को लेकर ग्रामीणों में है भारी उत्साह।- संतराम सलाम, जिला सचिव आप ।

आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल की गारंटी कार्ड को लेकर ग्रामीणों में है भारी उत्साह।- संतराम सलाम, जिला सचिव आप ।

आप के जिला सचिव संतराम सलाम के नेतृत्व में गाँव-गाँव में ग्राम बैठक कर दिल्ली पंजाब में हो रहे शानदार कामों को आप की नीतियों को पहुंचाने का कार्य तेजी से हो रहा है।

*दिल्ली,पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी बदलाव होने वाला है,बीजेपी,कांग्रेस की भ्रस्ट नीति,मिलीभगत की राजनीती को जनता समझ चुकी है।शानदार सरकारी स्कूल,अच्छा अस्पताल,रोजगार के लिए इस बार जनता बदलाव करेगी।*

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री जी का जनसभा पिछले दिनों बस्तर में हुआ जिसको देखकर लोगो में भारी उत्साह हैं। दिल्ली पंजाब में कम समय में जो अभूतपूर्व कार्य हुए हैं वो लोगो के बीच भारी चर्चाएं हो रही हैं। बस्तर में आप की जनसभा के बाद लोग और बड़ी उम्मीद के साथ आप को देख रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ के लिए भी दस गारंटी की घोषणा करने के बाद जनता खुद खुलकर आप के विचारों को लेकर बात कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में जो गारंटी दिये हैं वो सारे काम दिल्ली में हो चुके हैं पंजाब में शुरू हुआ हैं जिस कारण से जनता आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीद के साथ देख रही हैं।
वही अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव में आम आदमी पार्टी के नेता संतराम सलाम के नेतृत्व में आप की विचारों को केजरीवाल जी की गारंटी को ग्राम बैठक के माध्यम से गाँव गाँव घर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जनता भी भारी उत्साह हैं, बदलाव के मुड में जनता खुद इस बार कह रही हैं की आप को एक मौका मिलना चाहिए।
संतराम सलाम ने बताया की हमारे पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता अलग अलग टीम बना कर हर दिन क्षेत्र के गावों में ग्राम बैठक कर लोगो को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली,पंजाब में कम समय में अच्छा सरकारी अस्पताल फ्री ईलाज दे रहा हैं। शानदार सरकारी स्कूल,रोजगार के अवसर पैदा कर रही हैं साथ ही महिलाओं का सम्मान,किसानों के लिए बेहतर काम आप की सरकार कर रही हैं। ज़ब आप सरकार वहाँ कर सकती हैं तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर भी हमारे लोगो के ईलाज के लिए एक अच्छा अस्पताल आज तक क्यों नहीं बना पाए। दिल्ली,पंजाब में बिजली फ्री हो सकता हैं तो हमारे यहां क्यों नहीं? छत्तीसगढ़ में बिजली सरपल्स स्टेड होने के बावजूद यहां महंगी बिजली मिलती हैं जो बेहद दुर्भाग्य हैं।
आम आदमी पार्टी ने आम लोगो के लिए जो मुलभुत सुविधाओं पर काम किया हैं जिसको देखकर जनता अब यहां बदलाव चाहती हैं।
हम ग्राम बैठक के माध्यम से और डोर टू डोर कर हर घर में पहुँच रहे हैं जनता भारी उत्साह हैं। बीजेपी, कांग्रेस से जनता तंग आ चुकी हैं।अब बदलाव होगा, जनता खुद लड़ाई लड़ेगी और बदलाव करेगी और इमानदार सरकार को मौका देगी।यहां भी दिल्ली पंजाब जैसे शानदार काम होगा।आप की ग्राम बैठक में लोग भारी उत्साह के साथ शामिल हो रहे है जो लगातार ग्राम बैठक अलग अलग गावों में अनवरत रूप से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button