छत्तीसगढ़

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने शौरभ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई।

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने शौरभ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई।


कोंडागांव – फरसगांव थाने में उपनिरीक्षक पद पर पदस्थ शौरभ उपाध्याय को उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है ।

उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पर में पदोन्नत होने पर 21 सितम्बर गुरुवार को कोण्डागाँव के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नत हुए शौरभ उपाध्याय के कंधे में स्टार लगाकर, मिठाई खिलाकर निरीक्षक बनने की शुभकामनाएं दिये और कहा कि प्रमोशन मिलने के साथ साथ जिम्मेदारियां और विभाग के प्रति जवाबदेही अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी मेहमत और लगन के साथ काम करे । जनता के प्रति मधुर व्यवहार रखे । थाने में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने उसके बाद उसका गुणवत्ता पूर्वक त्वरित निस्तारण करे । क्षेत्र में हो रही हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखे। इस दौरान कोंडागाँव उप पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते भी उपस्तिथ रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button