सेजेस कोयलीबेड़ा के दो विद्यार्थियों का चयन एकलव्य विद्यालय में।

सेजेस कोयलीबेड़ा के दो विद्यार्थियों का चयन एकलव्य विद्यालय में।



कोयलीबेड़ा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोयलीबेड़ा के दो विद्यार्थियों का चयन एकलव्य विद्यालय में हुआ है। कक्षा छठवीं में अध्ययनरत छात्र मोहनीश दुग्गा पिता श्यामलाल दुग्गा का चयन कांकेर के लिए तो वहीं छठवीं की ही छात्रा वंदना मण्डावी पिता नंदकुमार मण्डावी का चयन भानुप्रतापपुर के लिए हुए है। एकलव्य विद्यालय में चयन के हर साल परीक्षा आयोजित की जाती है हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं इन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते हैं। जिसमे इन छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है, जिसको लेकर समूचे स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल कोयलीबेड़ा में नियमित पढ़ाई के अलावा ऐसे ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बच्चों को तैयार करने का जिम्मा यहाँ के शिक्षक संदीप सरकार व परमानंद कश्यप ने उठाया है जो अतिरिक्त समय मे बच्चों को इसकी तैयारी कराते हैं।
बच्चों ने एकलव्य में चयन का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा है कि इनके नियमित मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। दोनों ही बच्चों के पालक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं कोयलीबेड़ा अंचल को दे रहे हैं। जहां नंदकुमार मण्डावी कड़मे स्कूल तो वहीं श्यामलाल दुग्गा कोतुल आश्रम शाला की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। बच्चों के चयन को लेकर पालकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

