भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों को बांधी राखी।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों को बांधी राखी।

कोयलीबेड़ा। देश की सुरक्षा में तैनात तीसवीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कलाई सुनी न रह जाये इसके लिए अभिनव पहल की कोयलीबेड़ा भाजपा मंडल के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जहां कोयलीबेड़ा सामरिक मुख्यालय व धुट्टा केम्प में पहुंचकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर जवानों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। जवानों को भी अपने घरों से बहुत दूर रक्षा सूत्र बंधवाकर घर मे होने का एहसास हुआ।
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लच्छेश्वरी सहारे ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में तैनात 30वीं वाहनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधना बहुत ही गर्व की बात है देश की सुरक्षा में लगे ये जवान अपने घरों से दूर तीज त्योहारों में भी अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं। जो हमारे लिए राष्ट्रभक्ति की प्रेरणास्रोत बनकर इस बीहड़ क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लच्छेश्वरी सहारे, रीना बघेल (जनपद सदस्य),रैमोतिम पुजारी(सरपंच कोयलीबेड़ा),हेमा हुपेंडी(सरपंच जिरामतरई), सनिता नवगो(सरपंच पानीडोबीर), दुलसा पटेल,रोहिला पटेल व मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

