छत्तीसगढ़देशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

चारगाँव में आम आदमी पार्टी ने निकाली विशाल बाइक रैली, बदलाव यात्रा के साथ हुई जनसभा, सैकड़ो लोग हुए शामिल।

चारगाँव में आम आदमी पार्टी ने निकाली विशाल बाइक रैली, बदलाव यात्रा के साथ हुई जनसभा, सैकड़ो लोग हुए शामिल।

अन्तागढ़ विधानसभा के अंदर आम आदमी पार्टी लगातार बदलाव यात्रा, जनसभा कर रही हैं।जिसको देख अन्य राजनीतिक दलों को भारी चिंता सता रही हैं।

चारगाँव क्षेत्र माइनिंग प्रभावित होने के बावजूद कोई विकास नहीं बीजेपी, कांग्रेस ने मिलकर खूब लूटने का भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिये हैं। – संतराम सलाम,जिला सचिव आप।

माइनिंग प्रभावित क्षेत्र में सीएसआर मद में करोड़ो का भ्रष्टाचार,बीजेपी-कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त जाँच करने प्रशासन के फूल् रहे हाथ पाव। – संतराम सलाम, जिला सचिव आप।

कांग्रेस और भाजपा ज़ब सरकार में आती हैं नेताओं के तकदीर बदल जाते हैं। अब बारी है जनता के तकदीर बदलने की। – परवेज खान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान विंग।

आम आदमी पार्टी लगातार बदलाव यात्रा कर आम आदमी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं साथ ही दिल्ली और पंजाब में जो काम कम समय में शिक्षा,स्वास्थ्य,फ्री बिजली,मुलभुत सुविधाओं पर केजरीवाल सरकार की काम को लोगो तक पंहुचा कर लोगो को पार्टी में जुड़ कर काम करने की अपील की जा रही हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब पिछले दिनों रायपुर में आकर प्रदेश की जनता के लिए जो गारंटी देकर गए हैं वहाँ से आम आदमी पार्टी को लेकर लोगो में भारी उत्साह हैं।वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम कर जनता तक अपनी बात पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
वही आज कोयलीबेड़ा ब्लॉक के चारगाँव सेक्टर में चारगाँव के साप्तहिक बाजार में आम जनसभा कार्यक्रम आयोजित की गईं थी।कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र में विशाल बाइक रैली कर एक मौका केजरीवाल,एक मौका झाड़ू छाप के नारो के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किये।
कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी संतराम सलाम उपस्थित थे जो जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए कहाँ की चारगाँव क्षेत्र माइनिंग प्रभावित होने के बाद भी कोई विकास नहीं हैं। आज भी क्षेत्र के लोग स्कूल, अस्पताल,बिजली जैसे मुलभुत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वही बीजेपी और कांग्रेस मिलकर लूटने में लगे हैं खूब भ्रष्टाचार कर रहे है। माइनिंग प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए एक मद सीएसआर होता हैं,उस मद में आज तक विकास के नाम पर करोड़ो रूपये बंदरबाट किया जा चूका हैं। आम आदमी पार्टी लगातार जाँच करने की मांग कर रही हैं लेकिन प्रशासन के भी जाँच करने के लिए हाथ पाव फूलने लगे हैं जो आज तक जाँच नहीं कर पा रहे हैं। और भ्रष्टाचार को बड़ावा देने का काम किया जा रहा हैं।
आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में शानदार सरकारी स्कूल का बनाने का काम कर रही हैं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति कर चुकी हैं दिल्ली और पंजाब में फ्री बिजली देने का काम आप की सरकार कर रही हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में बिजली बनने के बावजूद यहां की जनता को महंगी बिजली बीजेपी और कांग्रेस दें रही हैं जो बेहद ही दुर्भाग्य हैं।
सलाम ने अपने उदबोधन में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओ को खूब लपेटा चारगाँव में निर्माणधीन आश्रम को लेकर भी बीजेपी और कांग्रेस को मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। आज तक आश्रम भवन को पूरा नहीं करा पा रहे हैं, आगामी समय में दोनों को झाड़ू से सफाई करने का संकल्प लेकर एक मौका केजरीवाल को मौका देने को कहा हैं।
सलाम ने कहा की छत्तीसगढ़ में बिजली बनती हैं, और यहां के लोग महंगी बिजली खरीदते हैं दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री हैं, यहां भी बिजली फ्री हो सकता हैं लेकिन एक मौका केजरीवाल को देना होगा।

किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खान ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की क्षेत्र माइनिंग प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद लोग मुलभुत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
क्षेत्र में ठीक से सड़क नहीं हैं, इतने साल बीजेपी,कांग्रेस को मौका देने के बावजूद मुलभुत सुविधाएं देने में दोनों सरकारे असफल रही हैं। कांग्रेस और बीजेपी ज़ब सरकार में आती हैं, नेताओं को तकदीर बदल जाती हैं अब बारी हैं जनता के तकदीर बदलने की एक मौका केजरीवाल को। वही परवेज ने बताया की 16 सितंबर को आप क राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल बस्तर आ रहे हैं उस कार्यक्रम में शिरकत करने का अपील भी लोगो से की।सभा के बाद क्षेत्र के लगभग बीस युवा आप की सदस्यता ग्रहण किये। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कवाची,सेक्टर अध्यक्ष सुरेश ध्रुव, मैनु दुग्गा,नितेश उसेंडी,रामु ध्रुव,पूर्व अध्यक्ष सालिक कुलदीप, लक्क्ष्मीनाथ कुलदीप, सगनू सलाम,सुरेश उइके,शिव पोटाई,सोसल मिडिया प्रभारी रामकुमार कोमरा,बारसु हुपेंडी, गजानंद जैन,भुनेश मरकाम, सुकमन सलाम,मेघनाथ,सनाऊ रामदास नेताम, देवलाल दुग्गा, गुरधारी दर्रो, चंपा यादव,संतु मातलाम,नरेश नेताम,नन्दलाल उसेंडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button