छत्तीसगढ़

सहायक प्रबंधक एवं कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग की भर्ती परीक्षा 15 अक्टूबर को जिले के 4141 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

सहायक प्रबंधक एवं कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग की भर्ती परीक्षा 15 अक्टूबर को
जिले के 4141 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 अक्टूबर दिन रविवार को प्रथम पाली में प्रातः 10 से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर) कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन सवंर्ग) एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 से सायं 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में जिला अंतर्गत प्रथम पाली में लगभग 3646 एवं द्वितीय पाली में 495 परीक्षार्थी, इस तरह जिले के कुल 4141 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक कुमार मारबल (मोबाईल नम्बर 94255-84600 ) को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी (मोबाईल नम्बर 79749-97827) नियुक्त किया गया है। बताया गया कि भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, डाईट कांकेर, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर और शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा कांकेर शामिल हैं।  इसी तरह द्वितीय पाली हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button