छत्तीसगढ़

होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं दीवार लेखन की अनुमति हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त।

होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं दीवार लेखन की अनुमति हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए राजनीतिक दलों को होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर तथा दीवार लेखन की अनुमति प्रदाय करने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अन्तर्गत कांकेर शहरी क्षेत्र के लिए प्राधिकृत अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद होंगे, वहीं नगरीय क्षेत्रों के लिए जिले के समस्त नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्राधिकृत अधिकारी होंगे। इसी प्रकार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राधिकृत अधिकारी होंगे। प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा शहरी क्षेत्रों के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा निर्धारित दर पर, नगरीय क्षेत्र के लिए नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत द्वारा निर्धारित दर एवं निर्धारित स्थल पर नियमानुसार होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं दीवार लेखन की अनुमति दी जाएगी। साथ ही प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी अनुमति की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को भी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button