छत्तीसगढ़

केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन.

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश.

केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सभी जनपद सीईओ की बैठक लेकर केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित एवं पूर्ण कार्यों की जानकारी ली और ज्यादा पेंडिंग वाले नरेगा के कार्यक्रम अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिले में विशेषकर दूरस्थ अंचलों में केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन होना चाहिए ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत जनपद पंचायत वार निर्माण कार्यों की प्रगति की अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अब तक लगभग 18 हजार जरूरतमंद हितग्राहियों के आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही जिन लोगों के योजना के अंतर्गत कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहते हैं उन लोगों के लिए एक वर्कशॉप आयोजित कर उनकी काउंसिलिंग करवाने के लिए निर्देशित किया। ताकि लोगों की परेशानी को समझकर आवास बनवाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में 151 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अमृत सरोवर के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों पीने के लिए पानी, फसलों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इसके अलावा मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी जनपद सीईओ तीन दिन तक दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों का दौरा करें और जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर बैठक में जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित जनपद स्तर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button