गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

बस्तर पण्डुम के विजेता प्रतिभागियों का कोयलीबेड़ा में हुआ सम्मान।

उत्कृष्ट उपलब्धि से कोयलीबेड़ा जनपद का नाम हुआ रौशन।

*बस्तर पण्डुम के विजेता प्रतिभागियों का कोयलीबेड़ा में हुआ सम्मान*

*उत्कृष्ट उपलब्धि से कोयलीबेड़ा जनपद का नाम हुआ रौशन*

कोयलीबेड़ा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर की आदिवासी लोक संस्कृति, परम्परा और जीवन शैली को सहेजने व संरक्षित करने के उद्देश्य से ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर “बस्तर पण्डुम” का आयोजन किया गया। इसके तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार 05 अप्रैल को सम्पन्न हुआ, जिसमें विजेता दलों और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में आदिवासी वाद्य यंत्र की श्रेणी में कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत कौडोसालेभाट के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय ने 50 हजार रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। दल के श्री मोहनलाल उसेंडी और श्री पंकज उसेंडी ने यह सम्मान प्राप्त किया।
कोयलीबेड़ा जनपद के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विजेता व दोनों प्रतिभागी दलों को अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्यामबती मंडावी ने कहा कि पूरे कोयलीबेड़ा जनपद के लिए गर्व का विषय है कि किसी सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे जनपद के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है निश्चित ही इन युवाओं के मेहनत और लगन से जो कामयाबी मिली है उससे और भी हमारे युवा साथी प्रेरित होंगे व सफल होंगे।

जनपद सदस्य विनोद उसेण्डी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री से मिलना हर किसी के बस बात नही है लेकिन इन युवाओं ने बस्तर पंडुम के मंच पर आदिवासी संस्कृति के शानदार प्रदर्शन की बदौलत केंद्रीय गृहमंत्री से पुरस्कृत होने का जो मौका पाया ऐतिहासिक क्षण है। केंद्रीय मंत्री ने जिस प्रकार आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह बस्तर पंडुम की रचना की है बहुत ही सराहनीय है इससे निश्चित ही अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं को एक मंच मिलेगा व आदिवासी संस्कृति को देश विदेश में पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा।

लच्छुराम गावड़े ने इस दौरान कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि कौडोसालेभाट जैसे अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं ने आदिवासी संस्कृति को सम्भाग स्तरीय आयोजन में एक नई पहचान दिलाई व कोयलीबेड़ा क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के अध्यक्ष श्यामबती मंडावी, उपाध्यक्ष मंजू सरदार, जनपद सदस्य विनोद उसेण्डी, लच्छुराम गावड़े,दिनेश आचला, सरपँच देवली ध्रुव, हेमा हुपेंडी, केदुराम,फुलबति उसेण्डी, नारद राम, दीपक आचला,रजनाथ पोटाई,बसन्त ध्रुव,पीलूराम उसेण्डी सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button