
तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सुलंगी में हुआ समापन। आमापारा सुलंगी युवाओं की टीम ने सीनियर्स को पछाड़ा।

कोयलीबेड़ा। सुलंगी पारा में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन। कोयलीबेड़ा अंचल के युवाओं की फुटबॉल प्रतिभा को निखारने की अनोखी पहल सुलंगी पँचायत ने की आयोजन के दौरान अन्तागढ़, भैंसगांव, कोयलीबेड़ा, जिरामतरई, खुटगांव, कस्तूरा और मर्दा की टीमो ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सुलंगी एफसी क्लब और आमापारा सुलंगी के बीच हुआ जिसमें सबसे छोटे युवाओं की टीम सुलंगी आमापारा ने बाजी मारते हुए खिताबी जीत हासिल की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे सुलंगी सरपँच असवंतीन दर्रो, उप सरपंच उर्मिला उसेण्डी व समस्त वार्ड के पंच मौजूद रहे। खिलाड़ी युवाओं को सम्बोधित करते हुए सरपँच असवंतीन दर्रो ने कहा कि जीवन मे खेलों का बड़ा ही महत्व है हर इंसान जीवन मे किसी न किसी खेल को पसंद करता है और खेलना भी चाहता है पर आज की इस भाग दौड़ भरी जीवन मे खेलो के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है। बहुत ही अच्छी बात है कि आज इतनी बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ीयों ने अपनी अपनी टीम को इस सुलंगी के खेल मैदान में पहुंचाया और अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन किया , जीत हार तो लगी रहती है पर हार से भी हमे सीख मिलती है और आगे कुछ अच्छा करने का हौसला मिलता है सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।



