छत्तीसगढ़

नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कोयलीबेड़ा में हुआ स्वागत।

पदस्थापना के बाद पहली बार पहुँचे कोयलीबेड़ा।

कुछ दिनों पूर्व ही नवीन पदभार ग्रहण कर कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत की जिम्मेदारी सम्हाल रहे डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक का कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत मुख्यालय में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय मीडिया के द्वारा स्वागत किया गया। वे पूर्व जनपद मुख्यकार्यपालन अधिकारी आशीष डे के स्थानांतरण पश्चात उनके स्थान पर अब कोयलीबेड़ा जनपद की जिम्मेदारी सम्हालेंगे। आपसी चर्चा के दौरान डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक ने पत्रिका को बताया कि पूरे जनपद क्षेत्र में वो भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। कोयलीबेड़ा और पखांजूर पखांजूर क्षेत्र की समस्त पंचायतों में निर्माण कार्यो को समय सीमा पर पूर्ण कराने हिदायत दी जाएगी। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय मीडिया के प्रभाव से क्षेत्र में विकास कार्यों को सहज बनाने में पहल की जाएगी। मूलभूत सुविधाओं पर पैनी नजर होगी ताकि सरकार के मंशानुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

कोयलीबेड़ा जनपद कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सरपँच बसन्त ध्रुव, सुखीराम उसेण्डी,सनकु राम उसेण्डी,पांडे राम सलाम,पीलूराम उसेण्डी,जागेश्वर पुजारी, पुनारो बघेल,हेमा हुपेंडी,रजमु राम आदि 18 पँचायत के सरपँच व सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button