छत्तीसगढ़देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल।

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 का अंतिम रिहर्सल आज शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नरहरदेव के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां पर प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ तथा जवानों द्वारा सलामी दी गई। जिला पुलिस बल (पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, डीएसएफ, वन विभाग, एनसीसी सीनियर डिविजन पीजी कॉलेज (बालक, बालिका), एनसीसी शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं, एनसीसी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर, स्काऊड गाईड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।  स्वतंत्रता दिवस समारोह में पैराडाइज हाई स्कूल कांकेर, कन्या आवासीय विद्यालय, शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय करप, शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगें, जिनका अंतिम रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, एसडीएम कांकेर मनीष साहू, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button