छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

कांकेर सड़क चौड़ीकरण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश।

कांकेर सड़क चौड़ीकरण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर – राष्ट्रीय कांकेर शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीराज मार्ग के सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देषित किया गया है। कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क निर्माण कार्य के प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। सड़क निर्माण के लिए अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स सरफेस इंजिनियरिंग जगदलपुर को समय सीमा पर कार्य पूरा करने के निर्देष दिये। ठेकेदार ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा, 01 अक्टूबर से सड़क का डामरीकरण का कार्य शुरू कर दी जायेगी। कलेक्टर द्वारा सड़क कार्य का एसडीएम को नियमित निरीक्षण करने, नगर पलिका को नाली का निर्माण करवाने एवं बिजली विभाग को विद्युत खम्भों को अविलंब षिफ्ट करने तथा सड़क किनारे के वृक्षों को कटाई करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में प्रगति की प्रत्येक सोमवार को समीक्षा किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि कांकेर शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीराज मार्ग क्रमांक-30 के   3.60 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 20 करोड़ 65 लाख 61 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य दिसम्बर 2023 तक पूरा किया जाना है। समीक्षा बैठक में एसडीएम कांकेर मनीष साहू, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता महेन्द्र कष्यप, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता सतीष किण्डो, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहैल कुमार, सड़क निर्माण के लिए अनुबंधित ठेकेदार अभय बाफना मौजूद थे। कलेक्टर के निर्देषानुसार एसडीएम कांकेर मनीष साहू द्वारा अधिकारियों के साथ आज सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button