छत्तीसगढ़

खोडगांव में एचआईवी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

खोडगांव में एचआईवी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

नारायणपुर – जिले के शासकीय हाई स्कूल नारायणपुर में एचआईवी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एचआईवी के लक्षण, इसकी रोकथाम और लोगों में एचआईवी के फैलने के बारे में विस्तार से जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। गांव में एचआईवी एड्स को लेकर काफी भ्रांतियां और अंधविश्वास रहता है इसलिए इस कार्यशाला का आयोजन कर गांव के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इसके प्रति जागरूक करने के लिए एचआईवी परीक्षण के लिए पेरित किया गया। कार्यशाला का आयोजन पीरामल स्वास्थ्य के फेलो मोहन झंझाड द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में पीरामल स्वास्थ्य के सरताज आलम और अन्य लोग भी मौजूद थे। इस कार्यशाला में प्रधानाचार्य श्री विष्णु भोयर द्वारा भी सहयोग किया गया। इस मौके पर स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र और छात्राएँ शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button