छत्तीसगढ़देशराजनीतिविदेश

भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से हेमेंद्र बंटी ठाकुर की दावेदारी मजबूती से। 

भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से हेमेंद्र बंटी ठाकुर की दावेदारी मजबूती से।

 

 

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है जिसके साथ ही दावेदारों की होड़ लग चुकी है । विदित है कि भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है जिसमे जिले की एकमात्र सीट कांकेर विधानसभा में आशाराम नेताम को प्रत्याशी बनाया गया है । जिले की बाकी दो विधानसभा की सीट अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर दोनो ही सीट के प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकि है। जिसमे भानुप्रतापपुर की सीट से प्रमुख दावेदारों के रुप में तीन नामो की प्रमुख चर्चा है जिसमें हेमेंद्र बंटी ठाकुर ,गौतम उइके, परमानंद तेता,  के नाम शामिल हैं। हेमेंद्र ठाकुर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य के रूप में पहचान है। हेमेंद्र जिला पंचायत चुनाव में 16000 मत प्राप्त कर विजयी हुए थे । जो एक निर्वाचित प्रत्याशी होने की वजह से भी काफी चर्चा में है। संगठन में भी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ साथ कार्यकर्ताओं में भी सभी से परिचित हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी इनकी काफी पकड़ होने से ये एक प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ रहें हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कांकेर जिले के बाकी दो सीटों के लिए भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है ,,पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button