छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

असम के पूर्व सांसद होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल।

असम के पूर्व सांसद होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल ।

रायपुर। असम के पूर्व सांसद रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री डेका, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। सत्तर वर्षीय श्री डेका वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं और दो बार सांसद रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री डेका को छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा कि एक संरक्षक के रूप में उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button