भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में प्राणी शास्त्र परिषद का गठन।

भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में प्राणी शास्त्र परिषद का गठन।

कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में प्राणीशास्त्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई। एम.एस.सी. प्राणीशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कल्याणी सिन्हा, अध्यक्ष निकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष कमलकांत जैन सचिव, पूजा ठाकुर, को कोषाध्यक्ष के पद के लिए मनोनित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य, डॉ सरला आत्राम ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई तथा परिषद के मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सुमिता पाण्डे ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा परिषद के अगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं- गरिमा साहू प्रथम, नौशिन नबा, द्वितीय कक्षा रसायनशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर एवं राहूल सोरी बी.एस.सी द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान के पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के प्रभारी प्रो. आशीष नेताम ने अभार प्रकट किया इस अवसर पर डॉ. नेलसन खेस, प्रो. ऋचा संगने, डॉ. शर्मिला सोनी सहित एम.एस.सी. प्राणीशास्त्र के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे।



