छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता राशि हुई स्वीकृत

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने राजस्व परिपत्र खण्ड 6-4 में दिये गये प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवार के लिए 08 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। पखांजूर तहसील अंतर्गत पी.व्ही-05 लखनपुर निवासी 30 वर्षीय कमल मांझी की आकाषीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती मानिका मांझी के लिए चार लाख रूपये और सरोना तहसील के कोटलभट्ठी निवासी 55 वर्षीय बिसाईन नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित दलसाय के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशी का भुगतान संबंधित तहसीलदार के द्वारा हितग्राही के खाता में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button