गैजेट्सछत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर में होगी मतगणना स्ट्रांग रूम भी बनेगा कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर में होगी मतगणना
स्ट्रांग रूम भी बनेगा

कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण।

उत्तर बस्तर कांकेर  :- विधानसभा निर्वाचन-2023 के मतों की गणना पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर में की जायेगी, स्ट्रांग रूम भी वहीं बनाया जायेगा। मतदान सामग्रियों का वितरण एवं संग्रहण तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग  मशीनों  की कमीशनिंग भी पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर से ही किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, एसडीएम कांकेर मनीष साहू तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर का निरीक्षण कर निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री वितरण, मतगणना कक्ष एवं ईवीएम मशीनों के लिए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button