छत्तीसगढ़

पी.व्ही.26 में नहर लाइनिंग निर्माण कार्य विधायक नाग ने किया भूमिपूजन .

पी.व्ही.26 में नहर लाइनिंग निर्माण कार्य विधायक नाग ने किया भूमिपूजन

*नहर का जीर्णोद्वार एवं उन्नयन कार्य कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा*

*विधायक बोले नहर लाइनिंग का कार्य पूरा होते ही किसानों को मिलेगा लाभ, सिंचाई में होगी सुविधान*

विकासखंड कोयलीबेड़ा अंतर्गत परलकोट क्षेत्र के ग्राम पंचायत मायापुर के आश्रित गांव पी.व्ही.26 में राज्य सरकार की लघु जलाशय परियोजना अंतर्गत नहर जीर्णोद्वार एवं उन्नयन कार्य, जिसकी लागत करीब 1 करोड़ 56 लाख 91 हजार रूपए है । क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग ने इस नहर जीर्णोद्वार कार्य का ग्रामवासियों की मौजूदगी में विधिवत् पूजा अर्चना के पश्चात भूमिपूजन किया ।

विधायक अनूप नाग के द्वारा बताया गया की नहर लाइनिंग का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा मुहैया होगी। इससे ग्राम मायापुर, पी.व्ही.26 सहित आस पास के बहुत से गांवों में नहरो से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

विधायक नाग ने अपने संबोधन में आगे बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी योजनाओं के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नहर निर्माण और उसका जीर्णोद्वार कार्य बहुत जरूरी था, इसके बन जाने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेती किसानी और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बोले कि नहर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराएं जाए जिससे किसानो को जल्द से जल्द फायदा मिलना शुरू हो सके ।

*इनकी रही मौजूदगी*

विधायक प्रतिनिधि टुलू भट्टाचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास, शंकर दास, किशोर मंडल, निरंजन ढाली, नारायण देवनाथ, निर्मल मंडल, लक्ष्मी मंडल, अभिराज ढाली, आशारानी भवाल, सुखदेव हाजरा, कविता मंडल, राकेश मंडल, किरण हालदार, सुकुमार देवनाथ, दीपाली मिस्त्री, सुषमा वैद्य, गणेश बर्मन, अनामिका विस्वास, रीना विस्वास, शंकर विस्वास, कृतिका हालदार, दीपांकर समद्दार, शेफाली चौकीदार, अशोक मंडल समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button