छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीहेल्थ

जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड.

*जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड*
*अब तक 06 लाख 85 हजार 395 हितग्राहियों का हो चुका है पंजीयन*
उत्तर बस्तर कांकेर, / आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, एम.सी.एच. कांकेर, एम.सी.एच. पखांजूर एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा आम जनता से अपील की गई कि जिन्होंने अभी तक अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वे छूटे हुए हितग्राही अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के साथ अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर अपना तथा अपने परिवार का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि जिले के ऐसे नागरिक जिसका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, वे अपने संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों से संपर्क कर अपना तथा अपने परिवार के छूटे हुए सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जो कि पूर्ण रूप से निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कुल लक्ष्य 07 लाख 42 हजार 958 है, जिसमें से 06 लाख 85 हजार 395 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन हो चुका है, जो कि लक्ष्य का 92.26 प्रतिशत है। साथ ही कांकेर जिला छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है। विकासखण्ड चारामा में 97.74 प्रतिशत, नरहरपुर में 95.99 प्रतिशत, कांकेर में 92.71 प्रतिशत, कोयलीबेड़ा में 92.44 प्रतिशत, भानुप्रतापपुर में 90.50 प्रतिशत, दुर्गूकोंदल में 86.39 प्रतिशत तथा अंतागढ़ में 84.31 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button