गैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीशिक्षा

जिले क़े एटीएल प्रभारी हुए डिजाइन थिंकिंग, रोबोटिक्स में प्रशिक्षित।

जिले क़े एटीएल प्रभारी हुए डिजाइन थिंकिंग, रोबोटिक्स में प्रशिक्षित

कांकेर — नीति आयोग केंद्र सरकार के पहल पर राज्य समग्र शिक्षा क़े द्वारा प्रदेश में संचालित अटल टिकरिंग लैब (एटीएल) सशक्तिकरण के लिए तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल क़े दिशा निर्देश एवं जिला मिशन समन्वयक दिनेश नाग समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में जिले के अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी पवन कुमार सेन पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा गोविंदपुर, भावेन्द्र साहू शहीद राम कुमार यादव कन्या हायर सेकेंडरी कांकेर, रमेश पाल हायर सेकेंडरी गोंडाहूर, दीनदयाल ढाले आमाकाड़ा एवं टिकेश साहू सेजेस दुर्गूकोंदल शामिल हुए.
समग्र शिक्षा और यूनिसेफ के सहयोग से हुए कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों के 84 एटीएल प्रभारियों ने हिस्सा लिया। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, प्रबंध संचालक संजीव झा, समग्र शिक्षा के उप संचालक डीके कौशिक, राज्य परियोजना कार्यालय की छाया कुंवर उपस्थित रहे. यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञों ने पहले दिन प्रशिक्षकों को संबोधित कर एटीएल से संबंधित जानकारी दी गई। दूसरे दिन स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने प्रशिक्षकों से चर्चा किया। प्रशिक्षकों ने एटीएल लैब संचालित करने क़े दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। शिक्षा सचिव ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया और शासकीय विद्यालय से अधिक से अधिक इनोवेशन कार्यक्रम चलाकर बच्चों को वैज्ञानिक शामिल करने को कहा. वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने विभिन्न प्रतियोगिताओं मैं भागीदारी सुनिश्चित करने कहा. समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव कुमार झा ने प्रशिक्षकों को इस ट्रेनिंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पाई जैम फाउंडेशन ने प्रशिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग, कॉडिंग, प्रोग्रामिंग, क्रिएटिव थिंकिंग, फिजिकल कंप्यूटिंग, एटीएल आपरेशन, रोबोटिक्स, डैशबोर्ड समेत अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सहायक संचालक अजय पिल्लई, सह कार्यक्रम समन्वयक मुक्ति बैस, पाई जैन फांउडेशन की स्नेहा सिंह, मुख्य ट्रेनर सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button