छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत।

सड़क दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर  :- सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन द्वारा मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत किया गया है। भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम तरान्दुल निवासी अघन हुपेण्डी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पिता फूलसिंह हुपेण्डी के लिए 25 हजार रूपये, दुर्गूकांदल निवासी विक्रम तोप्पा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता अन्नुराम तोप्पा के लिए 25 हजार रूपये तथा दुर्गूकांदल तहसील के ग्राम मेड़ो निवासी अभिशेक ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी माता श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर के लिए 25 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button