छत्तीसगढ़देशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

भाजपा पर्यवेक्षक ने भानुप्रतापपुर में प्रत्याशी चयन हेतु कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी.

भाजपा पर्यवेक्षक ने भानुप्रतापपुर में प्रत्याशी चयन हेतु कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

भानुप्रतापपुर
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में रायशुमारी का दौर शुरू हो चुका है। टिकट के दावेदार बायोडाटा बना कर जहां-तहां पहुंचा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि पहली बार पार्टी ने चुनाव के करीब दो-तीन माह पूर्व से ही प्रत्याशी चयन का कार्य शुरू कर दिया है। चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिताऊ प्रत्याशी का चयन करने की कवायद शुरू कर दिया गया है। कांकेर विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित करने के बाद भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी चयन करने के लिए बीजेपी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक पूर्व राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे शनिवार को भानुप्रतापपुर आए और विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। श्री पांडे ने अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से ग्रुप के माध्यम से मुलाकात कर प्रत्याशी चयन के लिए उनकी राय जानी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button