छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली निर्वाचन के नोडल अधिकारियों की बैठक

आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज बैठक लेकर उन्हें सौंपे गये दायित्वों का भली भांति निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही जिले में तत्काल आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया। कानून व्यवस्था के लिए गठित एमसीसी, मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज निगरानी के लिए एमसीएमसी सहित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पैड मशीन संबंधी कार्य, मतदाता सूची, सेक्टर एवं रूट चार्ट, मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण, चिकित्सा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, आईटी साइबर सुरक्षा, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, डाक मतपत्र, कम्युनिकेशन प्लान, वीडियोग्राफी, मतपत्र मुद्रण इत्यादि के लिए नोडल अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर कांकेर एस. अहिरवार, अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस. उईके, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल, सभी एसडीएम एवं निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button