छत्तीसगढ़हेल्थ

मुरुमतरा में हर घर जल प्रमाणीकरण जल सभा का आयोजन

कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम मुरुमतरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण जल सभा उत्सव मनाया गया। उप सरपंच वार्ड पंच, सचिव, जल बहिनिया, ग्रामीणों एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उप अभियंता नवीन कुमार साहू, ने जल जीवन मिशन अंतर्गत हर  घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए भविष्य में भी योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रेरित किया।  जिला परियोजना समन्वयक सुश्री निशा वामन ने जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी देते पाइप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करने के साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button