अधिकारी कर्मचारियों के निवास कहीं और से शासकीय कार्यों के संचालन में बाधा ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


अंतागढ़ : ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से अन्तागढ़ ब्लाक मुख्यालय मे कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी शासन के नियमो का उल्लघन करते हुये अन्य क्षेत्रो में निवास करते आ रहे है जिसके चलते क्षेत्र में शासकीय कार्यों का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है । जिससे दुरस्त क्षेत्रो से आये हुये ग्रामीणो को काफी इन्तजार करना पड़ता है कई बार अधिकारी कर्मचारी के नहीं मिलने से समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है निराश हो कर लौटना पड़ जाता है। अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहने के चलते यह क्षेत्र पिछड़ता जा रहा और विकसित भी नही हो पा रहो है व्यापार व्यवसाय पर इसका असर देखने को मिल रहा है।

इस संबंध पर नगरवासियों द्वारा ज्ञापन सौपकर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय में आदेश जारी कर मुख्यालय में रहने को निर्देशित करने की मांग प्रशासन की गयी, वहीं इस मामले पर तत्काल कार्यवाही नही किये जाने पर समस्त क्षेत्रवासी द्वारा आन्दोलन करने बाध्य होने की बात कही गई है।



