
फर्जी केस के आधार पर जेल में बंद आदिवासियों को रिहा करने में कांग्रेस सरकार विफल.- .कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस और भाजपा जब सरकार में आती है,नेताओं के तकदीर बदल जाते हैं।अब बारी है जनता की तकदीर बदलने की – कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष आप
*कोयलीबेड़ा क्षेत्र के आदिवासी मरीज को चारपाई में लेटाकर अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं लेकिन स्थानीय विधायक अपनी पीठ थपथपाने में मस्त-* सन्तराम सलाम,जिला सचिव
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी लगातार हर विधानसभा के अंदर बदलाव यात्रा निकाल कर लोगों को आम आदमी पार्टी के विचारों को बताने का काम कर रही हैं और लोगों को पार्टी में जोड़ रहे हैं। वही बदलाव यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत भी विधानसभा के अंदर मजबूती से दर्ज करा रही हैं।आम आदमी पार्टी प्रदेश में आगामी चुनाव में मजबूती के साथ लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं जो आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री का भी बढ़ी जनसभा भी कर चुके हैं।
वही आज बदलाव यात्रा अंतागढ़ विधानसभा के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में आयोजित थी जो क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता रैली में शिरकत करने पहुँचे थे। इस बदलाव यात्रा में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेडी, आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मेहरसिंह वट्टी, किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खान प्रमुख रूप से शामिल थे।यात्रा रेस्ट हॉउस प्रांगण से निकल कर बाजार स्थल पहुंची जहाँ बाजार में सभा की गईं। सभा स्थल में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी ने पूर्व बीजेपी के नेता और वर्तमान विधायक को जमकर लपेटे में लिए। उन्होंने कहा की आज कोयलीबेड़ा की सबसे ज्यादा छलने का काम क्षेत्र की जनता को धोका देने का काम बीजेपी ने किया हैं। और अब वही काम कांग्रेस पार्टी की सरकार कर रही हैं।हुपेंडी ने कहा की आज आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा हैं जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों की विफलता हैं।उन्होंने कहा की आज प्रदेश में कई आदिवासी फर्जी केस के आधार पर जेल में है, जिनको चुनाव के समय रिहा करने का वादा किया था लेकिन उनकी वादा वादाखिलाफी में बदल गया और आज भी कई आदिवासियों के फर्जी केस बना कर जेल में डालने का काम कर रहा हैं कांग्रेस सरकार। वही हुपेंडी ने कहा की एक तरफ दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम कर रही है शानदार सरकारी स्कूल, अच्छा स्वास्थ सुविधाएं फ्री इलाज बिजली फ्री, महिलाओ का सामान सहित अनगिनत आम लोगों के लिए काम कर रही हैं।
वही छत्तीसगढ़ में ज़ब बीजेपी की सरकार थी तो बीजेपी के नेताओं की तकदीर बदल जाती हैं ज़ब कांग्रेस की सरकार आती हैं तो कांग्रेस के नेताओंके तकदीर बदल जाती हैं,लेकिन अब वैसा नहीं होगा इस परम्परा को बदला होगा अब आम आदमी की सरकार बनानी हैं और आम लोगो का तकदीर बदलना हैं।
अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्यशी व जिला सचिव संतराम सलाम ने कहा की क्षेत्र की जनता भारी परेशान हैं इस क्षेत्र में आदिवासी मरीज को चारपाई में लेटाकर अस्पताल लाया जाता हैं, ऐसे क्षेत्र में कई घटनाये हो चुकी हैं लेकिन शासन प्रशासन कभी इस पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही हैं। अस्पताल में महतारी एम्बुलेंस की सुविधा नहीं है जो बेहद दुर्भाग्य है।वही दूसरी तरफ स्थानीय विधायक अपनी पिट थपथपाने में मस्त हैं। क्षेत्र के ऐसे कई स्कूल हैं जो आज भी जर्ज़र अवस्था में हैं कही पर पर्याप्त शिक्षक भी नहीं हैं।
क्षेत्र के विकास के लिए न बीजेपी कभी गंभीर थी और न आज कांग्रेस हैं। रैली के बाद आप के नेताओं ने तहसीलदार को ग्यारह सूत्रीय मांग का ज्ञापन भी सौपा गया। सभा को मेहरसिंह वट्टी और परवेज खान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कवाची,श्रीमती जमुना गोटा,सेक्टर अध्यक्ष रामु उसेंडी, नितेश कुमार, गेमेश कोमरा, मैनुराम,सुरेंद्र कड़ियाम,सुरेंद्र उइके,बारसु हुपेंडी,राजू सलाम,रामकुमार कोमरा,राजू दुग्गा,कृष्णा दुग्गा,ब्रिज उइके,करण उइके,सहित बढ़ी संख्या कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



