छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

मुरली मनोहर महिला मानस परिवार द्वारा कोयलीबेड़ा में तुलसीदास जयंती मनाई गई।

कोयलीबेड़ा में तुलसीदास जयंती मनाई गई।

कोयलीबेड़ा। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई. मौके पर मुरली मनोहर महिला मानस परिवार के संतोषी शांडिल्य, गोमती साहू,रश्मि पटेल,दुलसा पटेल, रोहिला पटेल,राजकुमारी पटेल, बलम पटेल, बेला निषाद, मिनेश्वरी निषाद , यशवंत पटेल, तुसार पटेल, दिनेश्वर बघेल के द्वारा गोश्वामी तुलसीदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजन कर उन्हें नमन किया.
संतोषी शांडिल्य ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है. गोस्वामी तुलसीदास ने सांसारिक कष्टों को झेलते हुए भी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प व भगवान राम के प्रति आस्था रखते हुए संसार का सबसे बड़ा महाकाव्य रामचरितमानस की रचना की. उन्होंने इसके साथ-साथ अनेक ग्रंथों की रचना की जो आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि आप दृढ़ इच्छा शक्ति व संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी व जीवन मे सुख शांति बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button