छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

निषाद समाज की बेटी ने पढ़ाई के क्षेत्र में नाम किया रौशन। कोयलीबेड़ा में हुआ सम्मान।

निषाद समाज की बेटी ने पढ़ाई के क्षेत्र में नाम किया रौशन। कोयलीबेड़ा में हुआ सम्मान।

कोयलीबेड़ा। निषाद समाज की प्रतिभावान बेटी कु वेदिका निषाद ने कक्षा बारहवीं के कृषि संकाय में हायर सेकेंडरी स्तरीय परीक्षा में जहां पूरे छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान तो वहीं कांकेर जिला भर में पहला स्थान स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रौशन किया है। पारिवारिक रिश्तेदारी में जब उनका कोयलीबेड़ा आगमन हुआ तो सामाजिक प्रतिनिधियों ने स्वागत के साथ सम्मान भी किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी गयी। इस दौरान संचालक हरि निषाद ने कहा कि वेदिका निषाद की यह उपलब्धि समाज के और भी बच्चों को प्रेरणा देगी व सामाजिक छात्र छात्राओं में शिक्षा के प्रति नजरिया को बदलने में भी सहायक होगी कि पढ़ाई के क्षेत्र में भी पूरी लगन मेहनत कर एक अच्छा परिणाम को प्राप्त किया जा सकता है,आज जिस प्रकार अभावों के बीच पढ़कर आगे बढ़ी बेटी वेदिका का सम्मान राज्य स्तर पर किया जा रहा है गर्व का विषय है इससे निश्चित ही निषाद समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रचारक सचिव गौतम निषाद, अध्यक्ष हिरदु निषाद, उपाध्यक्ष आजू राम निषाद,कोषाध्यक्ष रामू राम निषाद, सचिव महेंद्र निषाद, सह सचिव देवराज निषाद,संचालक हरि निषाद,संरक्षक समुंद निषाद ,मनोज निषाद,युगेश्वर निषाद व अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button