छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें।स्वास्थ्य विभाग ने जारी की समसामयिक सलाह.।

*मौसमी बीमारियों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें*
*स्वास्थ्य विभाग ने जारी की समसामयिक सलाह*
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में मानसून के साथ मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। डायरिया और मलेरिया के साथ ही कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य महकमा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे द्वारा जिले में मौसमी बीमारियों को दृष्टिगत करते हुए उनकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर समसामयिक सलाह जारी की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में मलेरिया, डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों की जानकारी मिलने पर तुरंत स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावितों का उपचार करें। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने जैसे खाने की वस्तुओं और पानी को ढंककर रखने, बासी भोजन व सड़े-गले फलों तथा सब्जियों का सेवन न करने और हमेशा ताजा भोजन करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि दस्त होने पर ओ.आर.एस. (जीवन रक्षक घोल) बनाकर थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें, पानी को उबालकर या क्लोरीन की गोली डालकर ही पीने के लिए उपयोग में लाएं। इसके साथ ही भोजन से पूर्व और शौच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह अनिवार्य रूप से धोएं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए दस्त शुरू होने के तुरन्त बाद ही घरेलू उपचार आरंभ करने, नारियल पानी का सेवन करने, नमकीन लस्सी, नींबू की शिकंजी, चावल का मांड, हल्की चाय या दाल का पानी पीने की सलाह दी है ताकि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में हर आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर कॉम्बेट टीम का गठन किया गया है। साथ ही ग्राम व पारा स्तर पर स्वास्थ्य मितानिनों से लेकर प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त भण्डारण किया जा चुका है। जिले के समस्त छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में छात्राओं का स्वास्थ्य नियमित रूप से परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को अपने निर्धारित मुख्यालय में रहकर कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button