छत्तीसगढ़

विधानसभा के बाद अब लोकसभा निर्वाचन में भी किया घर पर मतदान

103 साल की बुधियारिन बाई के चेहरे पर अब भी उत्साह कायम

*विधानसभा के बाद अब लोकसभा निर्वाचन में भी किया घर पर मतदान*
*103 साल की बुधियारिन बाई के चेहरे पर अब भी उत्साह कायम*
उत्तर बस्तर कांकेर।मतदान को लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण और सर्वोच्च प्राथमिकता वाला अधिकार और कर्तव्य माना जाता है, जिसके माध्यम से समाज और देश की दशा और दिशा तय होती है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा के साथ-साथ बुजुर्गों का भी विशेष योगदान रहता है जो इसके महत्व को समझते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। ऐसी ही ज्वलंत मिसाल अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम कौड़ो खसगांव में देखने को मिली, जहां 103 साल की वयोवृद्ध मतदाता श्रीमती बुधियारिन बाई कौड़ो ने डाक मतपत्र से रविवार 14 अप्रैल को मतदान किया।
उन्होंने डाक मतपत्र से मतदान दूसरी बार किया। आज से लगभग छह माह पहले विधानसभा आम निर्वाचन के तहत अक्टूबर 2023 में भी श्रीमती बुधियारिन ने वोट डाला था। उम्रदराजी को दरकिनार कर उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई, जो ऐसे मतदाताओं के लिए ज्वलंत उदाहरण हैं जिन्होंने मताधिकार के प्रति अपने कर्तव्य को प्राथमिकता नहीं देते। कल 14 अप्रैल को भी मतदान दल उनके घर पहुंचा जहां पर उन्होंने लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत डाक मतपत्र से वोट डाला। पिछली बार की तरह इस बार भी बुधियारिन बाई की बूढ़ी आंखों में एक जागरूक व जिम्मेदार नागरिक होने का आत्मविश्वास छलक रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ सालों से शारीरिक क्षीणता व अस्वस्थता के चलते वह मतदान केन्द्र में जाकर वोट नहीं डाल पाती थीं। अब घर बैठे डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा बहुत ही अच्छी है जिसके कारण आज वह मतदान करने में सहज महसूस कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button