छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप मैराथन का हुआ आयोजन।शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

*मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप मैराथन का हुआ आयोजन*
*शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ *
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ‘दौड़ लगाएगा कांकेर-मतदान करेगा कांकेर’ थीम पर नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ नरहरदेव स्कूल से शुरू होकर नया बस स्टैण्ड से होते हुए वापस नरहदेव स्कूल प्रांगण में आकर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में शासकीय महाविद्यालयों एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के युवा धावकों ने बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इनमें बालक वर्ग से 48 एवं बालिका वर्ग से 69 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित सभी लोगों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। स्वीप मैराथन में महिला एवं पुरूष वर्ग सेे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर भी स्वीप मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें चारामा विकासखण्ड में स्वीप गतिविधि के तहत ‘दौड़ लगाएगा चारामा, मतदान करेगा चारामा’ के तर्ज पर कोरर चौक से सिरसिदा तक मैराथन दौड़ का आयोजन कर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्ग के नागरिकों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button