छत्तीसगढ़

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम को दिया गया प्रशिक्षण।

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम को दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, /विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश एवं अपर कलेक्टर एस. अहिरवार की उपस्थिति में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबद्ध सभी दलों का जिला कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें एस.एस.टी., एफ.एस.टी., वी.एस.टी., वीवीटी एवं लेखा टीम के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर ने निर्वाचन को पारदर्शिता पूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने नियमों का पालन करते हुए अपने कर्त्तव्यों को निर्वहन करने के लिए कहा गया।
मास्टर ट्रेनर ने सभी दलों के कार्यों को एक-एक करके विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उड़नदस्ता टीम अवैध नकदी की आवाजाही, शराब का वितरण, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए या रिश्वत देने या उपहार सामग्री बांटे जाने की सूचना मिलने पर जांच कर विधिवत कार्यवाही करेंगे। यह भी बताया कि 10 हजार से अधिक रूपये से अधिक की राशि का उपहार सामग्री बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के एवं 50 हजार रूपये की नकद राशि मिलने पर विधिवत जब्ती की कार्यवाही तथा पूरी गतिविधि का वीडियो एवं फोटोग्राफी भी करेंगे। एस.एस.टी. टीमों का कार्य नकद राशि, शराब, शस्त्र आदि की, वैधानिक परिवहन की चेक पोस्ट लगाकर निगरानी करने एवं विधि सम्मत कार्यवाही की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा यह भी बताया गया कि राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारक अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए अधिकतम एक लाख रुपये लेकर चल सकते हैं, उससे अधिक की राशि रखने पर संबंधित राजनीतिक दल के कोषाध्यक्ष का प्रमाण पत्र रखना आवश्यक है।
एफ.एस.टी एवं एसएसटी टीम द्वारा किये गए कार्यवाही का प्रतिदिन रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में रिटर्निंग ऑफिसर को देंगे, इससे संबंधित विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी भी दी गई। इन दलों को सी-विजिल एप के विभिन्न फंक्शनों के बारे में जानकारी दी गई और इस ऐप में आए विभिन्न समस्या के समाधान की विधि भी बताई। 100 मिनट के भीतर समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दलों को कोषालय अधिकारी आर.एन. कुंजाम ने भी कार्य की बारीकियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर श्री अहिरवार द्वारा मताधिकार के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button