छत्तीसगढ़

चुनाव आयोग ने हटाये दो कलेक्टर और तीन एस पी, तीन नामो का मांगा पैनल

चुनाव आयोग ने फौरन प्रभार से मुक्त होने का दिया आदेश, तीन नामों का पेनल मांगा

रायपुर। CG Breaking News Raipur : आचार संहिता के लागू होने के दो दिन बाद ही निर्वाचन आयोग ने तीन नौकरशाहों को फ़ौरन हटाए जाने का निर्देश दिया है। आज शाम प्रदेश के दो IAS और तीन SP को हटाने का फरमान जारी किया है।

दो कलेक्टर और तीन पुलिस अधीक्षकों के समय पूर्व से पदस्थ रहने और शिकायत के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा (Sanjeev jha)रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा (Taaran prakaash sinha) शामिल हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा (Salabh sinha), कोरबा एसपी उदय किरण (Uday kiran) और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा (Abhishek mina) शामिल हैं।

बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी (Abhishek maheshwari) और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव (Sanjay Dhruv) शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button