छत्तीसगढ़
बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी।
बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
विधानसभा आम निर्वाचन-2023
उत्तर बस्तर कांकेर / विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के साथ निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिला अंतर्गत
समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा अपने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।



