छत्तीसगढ़

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों दी गई सी-विजिल एप और सुविधा पोर्टल की जानकारी।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों दी गई सी-विजिल एप और सुविधा पोर्टल की जानकारी
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराने हेतु राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में उन्हें भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधियों को सुविधा एप और सी-विजिल पोर्टल, पेड न्यूज, निर्वाचन व्यय एवं नाम निर्देशन की प्रक्रिया के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।
अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार ने बैठक में नामांकन, रैली, सभा, सभा स्थल एवं चुनाव प्रचार-प्रसार से संबंधित भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए विभिन्न निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों के लिए 40 लाख रुपए तक की राशि व्यय के लिए निर्धारित की गई है। निर्धारित सीमा से अधिक होने पर कार्यवाही की जाएगी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी प्रतिनिधियों को सी-विजिल एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता के किसी भी प्रकार से उल्लंघन होने की सूचना फोटो, वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से दी जा सकती है। सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर आयोग द्वारा 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सुविधा पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए इस पोर्टल के माध्यम से नॉमिनेशन, एफिडेविट एवं अनुमति लेने की प्रक्रिया सहित कार्यवाही की निर्धारित अवधि आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में एसडीएम कांकेर श्री मनीष साहू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button