
बीजेपी को बड़ा झटका, 17 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

*भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश करने पर विधायक नाग ने पार्टी में स्वागत करते हुए दिलाई सदस्यता*
*सीएम बघेल और विधायक नाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित थे भाजपाई*
मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग की सक्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का दौर जारी है। कोयलीबेड़ा विकासखंड के परलकोट क्षेत्र के विभिन्न गांवों के महिलाओं समेत 17 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के प्रयासों से अंतागढ़ विधानसभा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे है। इन दोनों नेताओं के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़कर हो रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहे है।
कांग्रेस की बल संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आम आदमी हो या फिर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य पार्टी छोड़कर लगातार कांग्रेस में प्रवेश प्राप्त करने का सिलसिला बनाए हुए हैं। अभी तक हजारों की संख्या में क्षेत्र के उत्साही युवाओं, महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया है। विधायक अनूप नाग ने नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा प्रदान करते हुए उनका स्वागत किया और बधाई देकर उत्साह वर्धन करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने बताया की वे वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए है। उन्होंने बताया की विगत 15 वर्षों से भाजपा शासन में शहर और क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किए गए। अंतागढ़ विधानसभा के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने जिस प्रकार से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य आरंभ करवाए हैं उससे प्रभावित होकर उन्होने कांग्रेस में प्रवेश किया है ।
*इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश*
दीपक मल्लिक, गणेश बर्मन, निताई विस्वास, विश्वजीत मंडल, निरंजन मंडल, प्रवीर मंडल, कार्तिक विस्वास, शिनुराम सलाम, भवतोष वैद्य, चित्तो बैरागी, शिल्पी बड़ाई, नमिता अधिकारी, विभूति हालदार, वाशु डाकुआ, बिट्टू विस्वास, सुखदेव मिस्त्री, रवि समद्दार ।
*इनकी रही मौजूदगी*
राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति देवी नाग, विधायक प्रतिनिधि टुलू भट्टाचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास, जनपद सदस्य धर्मदास गोलदार, सुशीला मंडल, पुष्पा ध्रुव, उत्तम पाल, अमल बड़ाई, धीरेन साहा, सूरज विस्वास, विधान विस्वास, वनमाली विस्वास, सुधीन अधिकारी, अभी बर्मन समेत कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।



