छत्तीसगढ़मनोरंजन

राजापारा में नवरात्र में होगा कालिका महोत्सव, पोस्टर का किया गया विमोचन।

राजापारा में नवरात्र में होगा कालिका महोत्सव, पोस्टर का किया गया विमोचन

कांकेर। कांकेर शहर के देवभूमि राजापारा में प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी नवरात्र में कालिका महोत्सव का 13वाँ वर्ष मनाने जा रहा है। विदित हो कि कालिका महोत्सव में 9दिन अलग अलग भक्तिमय, गीत संगीत, जसगीत, देवी मिलन जात्रा, जगराता, विविध एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है कि जिसमें कांकेर शहर सहित अंचल से भारी संख्या में श्रद्धालू एवं प्रतिभागी हिस्सा लेते है। कालिका महोत्सव समिति के संचालक आंनद चौरसिया, प्रवेश चौहान, प्रशांत देहारी, राजेश शर्मा ने कालिका महोत्सव 2023 को पोस्टर विमोचन कर चर्चा में बताया कि कालिका महोत्सव का मर्यादा और ख्याती शहर सहित पूरे प्रदेश में फैल रहा है जिसका हम 13वाँ वर्ष मनाने जा रहे हैं, माँ काली की स्थापना कांकेर शहर में सिर्फ एक जगह की हि किया जा है जो देवभूमि राजापारा है, और राजापारा ही एक मात्र ऐसा वार्ड है जहाँ सभी देवी देवताओं का मंदिर राजवंशी सत्र से स्थापित है जिससे इसका नाम देवभूमि भी पड़ा है, जिस कारण भी यहाँ की विश्वनीयता लोकप्रिय है।

इस बार नवरात्र पर हम कालिका महोत्सव का 13वाँ वर्ष मनाने जा रहे है प्रतिभागियों एवं श्रद्धालूओं के अग्रह से हम पहली बार कालिका महोत्सव 2023 में अंचल सहित प्रदेश की प्रतिभा को आगे लाने एक बड़ा मंच तैयार हेतु राज्यस्तरीय डाँस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहें है। जिससे हमारे बस्तर सहित प्रदेश भर के प्रतिभागियों की हुनर की पहचान होगी और वें राष्ट्रीय स्तर पर टिवी जैसे प्रोग्राम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन समिति से संरक्षक एवं वार्ड के युवा पार्षद आंनद चौरसिया के हाथों किया गया है। कालिका महोत्सव 2023 में राज्यस्तरीय डाँस प्रतियोगिता दिनाँक 20 अक्टूबर 2023, दिन शुक्रवार को नवरात्र के पावन पर्व में किया जावेंगा। जिसके लिए पंजीयन प्रारम्भ हो गया है अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से चल रही है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी की उत्साह वर्धन के लिए सिनियर वर्ग में प्रथम 22222, द्वितिय 11111, तृतीय 5555 एवं जुनियर वर्ग में प्रथम 5555, द्वितिय 3333, तृतीय 3333 की नगद पुरूस्कार की राशि निर्धारित किया गया है। कालिका महोत्सव 2023 के राज्यस्तरीय डाँस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आगेनाइजर कालिका महोत्सव समिति से 7987002202, 7879589156 नम्बर से संपर्क कर किया जा सकता है। जिसमें आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता, गीत के बोल, आपका या ग्रुप का क्लोजअप फ़ोटो, आधार कार्ड की फ़ोटो (आगे पीछे), आपके डांस का 60 सेकण्ड का वीडियो रिकार्डिंग व्हाट्सएप में सेंड कर पंजीयन करा सकते है। सीमित सीट रखा गया है पहले आओं पहले पाओं में पंजीयन किया जायेगा। उक्त राज्यस्तरीय डाँस प्रतियोगिता में समिति द्वारा अधिक से अधिक प्रतिभागियों का हिस्सा लेने की अपिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button