बापू के आर्दशों पर चलते हुए पी.जी.कॉलेज कांकेर में स्वच्छता अभियान चालाया गया

बापू के आर्दशों पर चलते हुए पी.जी.कॉलेज कांकेर में स्वच्छता अभियान चालाया गया

कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महाविद्यालय में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर के सफाई के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता बनाय रखना भी है। अभियान का शुभारंभ महात्मां गॉंधी के अदर्शाे को याद करते हुए राष्ट्रपिता महत्मागांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने अपने उबोधन में महात्मा गांधी आदर्श सुत्र वाक्य स्वच्छता ही सेवा है विद्यार्थियों को स्मरण कवाया। मानव होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने परिवेश को स्वच्छ रखे साथ-साथ दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें। स्वच्छता को अपितु एक दिन नही बल्कि अपने दिनचर्या में लाये तथा महाविद्यालय के परिसर को भी स्वच्छ रखें। स्वच्छता शफत के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेन्टर (सखी) जिला के सरंक्षक अधिकारी तुलसी मानिकपुरी एवं अन्य कर्मचारी की सक्रिय सहभागिता रही। कार्य विभाजन राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अलका केरकेट्टा एवं डॉ आशिष नेताम के द्वारा किया गया था। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्य योजना के तहत महाविद्यालय भवन, परिसर, कक्ष, लैब की साफ सफाई विद्यार्थियों द्वारा किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों एवं एन.सी.सी के कैडेट के द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता दौड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने में महाविद्यालय विभागाध्यक्ष डॉ. व्ही.के.रामटेके, डॉ. लक्ष्मी लेकाम, डॉ.एस.आर.बंजारे, डॉ.डी.एल.पटेल, डॉ.एल.आर.सिन्हा, डॉ.आर.कुलदीप, प्रो.सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. सुमिता पाण्डे, प्रो. अशोक कुमार ज्येाति, प्रो. विजय प्रकाश साहू, सुधीर सोवानी एवं समस्त प्राध्यापक, अतिथि प्राध्यापक, कार्यालयीन स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



