छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की 30वीं वाहनी ने कोयलीबेड़ा में चलाया स्वच्छता अभियान।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की 30वीं वाहनी ने कोयलीबेड़ा में चलाया स्वच्छता अभियान।

कोयलीबेड़ा। 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कोयलीबेड़ा स्थित सीमा सुरक्षा बल की 30 वीं वाहिनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र व आसपास की गलियों में साफ सफाई कर स्वच्छता ही सेवा का सन्देश दिया गया। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सीमा सुरक्षा बल के 122 कर्मचारियों ने इस दौरान अपनी सेवाएं दी व अस्पताल परिसर से लेकर आसपास की गली कूचों में सफाई अभियान चलाया, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल 30 वीं वाहिनी के डॉक्टर,द्वितीय कमान अधिकारी और उप समादेष्टा मौजूद रहे।



