छत्तीसगढ़

वन्यप्राणी संरक्षित क्षेत्र प्राकृतवास का समन्वित विकास विषय पर कोयलीबेड़ा परीक्षेत में हुए विभिन्न आयोजन।

वन्यप्राणी संरक्षित क्षेत्र प्राकृतवास का समन्वित विकास विषय पर कोयलीबेड़ा परीक्षेत में हुए विभिन्न आयोजन।

कोयलीबेड़ा। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन्यप्राणी संरक्षित क्षेत्र प्राकृतवास का समन्वित विकास विषय पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोयलीबेड़ा में विभिन्न वर्ग के बच्चों को सम्बंधित विषय पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी और निबंध में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता – प्राथमिक वर्ग प्रथम गरिमा देवांगन, द्वितीय सुशांत साहू, तृतीय राहुल साहू। माध्यमिक वर्ग प्रथम सरोजनी ध्रुव, द्वितीय दीनदयाल दुग्गा, तृतीय सिद्धान्त पटेल। हाई स्कूल वर्ग प्रथम रामूराम मण्डावी, द्वितीय लक्ष्मी कड़ियाम, तृतीय इशिका नाग। हायर सेकेंडरी वर्ग प्रथम रश्मि पटेल, द्वितीय रोशनी पटेल,तृतीय करीना उइके।
निबंध प्रतियोगिता – माध्यमिक वर्ग प्रथम रेणुका उसेण्डी, द्वितीय यामिनी यादव, तृतीय दिव्यानी पटेल। हाईस्कूल वर्ग – प्रथम कलाना नेताम, द्वितीय सुरेंद्र नुरेटि,तृतीय नंदिनी पटेल। हायर सेकेंडरी वर्ग प्रथम प्रतिमा ध्रुव, द्वितीय प्रतिमा बघेल, तृतीय मोनिका दुग्गा।
भाषण प्रतियोगिता – माध्यमिक वर्ग प्रथम सिद्धान्त, द्वितीय हिमांशी, तृतीय खिलेश्वर। हाई स्कूल वर्ग प्रथम कलाना नेताम, द्वितीय नंदिनी पटेल, तृतीय इशिका नाग।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – माध्यमिक वर्ग प्रथम गरिमा यादव, द्वितीय सरोजनी ध्रुव, तृतीय हाबिल दर्रो। हाई स्कूल वर्ग प्रथम विपुल कत्लाम, द्वितीय कल्पना नेताम,तृतीय अनिल अवलम। हायर सेकेंडरी वर्ग प्रथम सुरेखा उइके, द्वितीय ललिता उसेंडी, तृतीय प्रतिमा।

पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए कोयलीबेड़ा परिक्षेत्राधिकारी दिलीप सिन्हा ने कहा कि वनों और वन्यजीवों के बारे में जागरूकता आज सबसे बड़ा विषय बनता जा रहा हमारा प्रयास है कि इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़कर आपको इसके संरक्षण की जानकारी प्रदान करें। हमने सिर्फ सुना है कि कभी डायनासौर इस पृथ्वी पर निवास करते थे उसी तरह आज बहुत से जीवजन्तु इस धरती से विलुप्त होते जा रहे हैं कारण उनके प्राकृतिक वास क्षेत्र को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आवश्यकता है कि वनों और वन्यप्राणियों को बचाया जाए उनके निवास क्षेत्र में दखल न दिया जाए। आज आप सभी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया वन और वन्यप्राणी के सम्बंध में अपनी अपनी जागरूकता का जो परिचय दिया प्रशंसा के पात्र हैं।
कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी दिलीप सिन्हा, प्रधानाध्यापक आरआर हिड़को,सुनील साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button