युवती को शादी का प्रलोभन देकर करता रहा बलात्कार, जान से मारने की धमकी भी दी आरोपी को भेजा गया जेल।

युवती को शादी का प्रलोभन देकर करता रहा बलात्कार, जान से मारने की धमकी भी दी आरोपी को भेजा गया जेल।
थाना सिकसोड़ के अपराध क्रमांक 08 / 2023 धारा 376 376 (2) (ड), 506 भादवि. नाम आरोपी : प्रदीप कुमार नुरूटी पिता मेहता राम दुग्गा उम्र 27 वर्ष साकिन दुग्गा पराली थाना सिकसोड़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर 26 वर्षिय युवती से शादी का प्रलोभन देकर जान से मारने की धमकी देकर लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल।
मामले की जानकारी – घटना 15.04 2020 के रात्रि करीबन 02.00 बजे पीड़िता के साथ आरोपी प्रदीप कुमार नुरुटी पिता स्व. मेहताराम उम्र 27 वर्ष साकिन दुग्गा पराली के द्वारा तुमसे प्यार करता हूँ शादी करना चाहता हूँ बोलकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और डराने धमकाते हुये दिनांक 25.09.2023 के रात्रि करीबन 12:00 बजे तक समय समय पर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया कि रिपोर्ट पर थाना सिकसोट में अपराध क्रमांक 08 / 2023 धारा 376 376(2)(ढ), 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये श्रीमान दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर के दिशा निर्देशन में एवं श्रीमान खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अंतागढ़ एवं श्रीमान अमर नाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक आशीष कसारी थाना प्रभारी सिकसोड़ के हमराह स.उ.नि. पुरूषोत्तम ठाकुर, बिरेन्द्र सिंह बुंदेल, आर 1075, 804 1188 एवं महिल बस्तर फाईटर आर. 2168, 2017, डीआरजी आर. 286 41 के रवाना होकर आरोपी पता साजी हेतु दुग्गा पराली में दबिस देकर आज दिनांक 30.09.2023 को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने पर 18.00 बजे विधिवत गवाहों के समक्ष 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।


