विधायक अनूप नाग ने नवागांव के आश्रित गांव कामता को दी विकास की सौगात.
विधायक ने कुल 11.95 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को किया समर्पित

विधायक अनूप नाग ने नवागांव के आश्रित गांव कामता को दी विकास की सौगात
⭕ विधायक ने कुल 11.95 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को किया समर्पित

⭕ नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन और नवनिर्मित देवगुड़ी का विधायक नाग ने किया लोकार्पण
⭕ ग्रामीणों ने चुनाव के लिए विधायक नाग के समर्थन में लगाए नारे कहा “प्रगति का मार्ग-सिर्फ अनुप नाग”
विधायक अनूप नाग ने सोमवार को ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित गांव कामता में ग्रामवासियों की मौजूदगी में रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन और आदिवासियों के देवस्थल देवगुड़ी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया । लोकर्पण करते हुए विधायक नाग ने कहा है कि पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।
नवीन आंगनबाड़ी भवन के लोकार्पण के साथ ही विधायक नाग ने विधिवत पूजन कर 5 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित आदिवासियों के देवस्थल देवगुड़ी और 6 लाख 45 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण कर ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित गांव कामता के ग्रामवासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है विधायक ने बताया की ग्राम पंचायत नवगांव में अन्य कई विकास कार्यों के निर्माण कार्य भी प्रगति में है जिसका निर्माण आने वाले समय में पूर्ण हो जायेगा ।
विधायक नाग ने कहा कि यहां नवीन आंगनबाड़ी भवन तो बन गया है यदि भविष्य में इसे विस्तार करने की जरूरत पड़ी तो वह भी किया जाएगा । उन्होंने कहा नवागांव में जो भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उन सबका निर्माण या स्थापना किया जाएगा । विधायक ने कहा मैंने इन साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल में नवागांव के विकास के लिए ग्रामवासियों की प्रत्येक मांग को पूरा करने का प्रयास किया है और भविष्य में भी यही प्रयास निरंतर करते रहूंगा ।
ग्रामीणों ने जताया विधायक नाग का आभार, ग्रामीण बोले इतना विकास विगत 20 वर्षो में भी नही हुआ
ग्रामीणों की मांगे धरातल पर पूर्ण होने के बाद कामता गांव के समस्त ग्रामवासियों ने विधायक अनूप नाग को धन्यवाद और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है ग्रामीणों ने कहा की कामता समेत पूरे नवागांव पंचायत का बिल्कुल कायाकल्प ही हो गया है सभी ने एक स्वर में कहा की इन साढ़े चार वर्षो में हमने जो विकास कार्य देखे है वह शायद विगत 20 से 30 वर्षो में भी नहीं देखा है ग्रामीणों ने कहा इतने सारे विकास कार्यों को गांव में देखकर बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ हमारे विधायक अनुप नाग को जाता है । ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में भी पुनः विधायक अनुप नाग को समर्थन देने के लिए “प्रगति का मार्ग सिर्फ अनूप नाग” जैसे नारों के साथ अनूप नाग जिंदाबाद के नारे भी लगाए ।
इनकी रही मौजूदगी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रफीक खान, पार्षद अखिलेश श्रीवास्तव, बीरेंद्र पटेल, चंद्रज्योत रामटेके, शेख शरीफ कुरेशी, उमेश पटेल, जनपद सदस्य बम्बलेश्वरी पटेल, सरपंच नवागांव धनीराम ध्रुव, गायता चैलराम दर्रो, सुखदेव सलाम, सुरजु राम, ग्राम पटेल धीरपाल हुर्रा, पतिराम ध्रुव, रामसिंह आंचला, सुकालु नुरूटी, देरकुराम पटेल, फूलसिंह यादव, राकेश साहू, रूद्र प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच भानु पटेल, रोहित पटेल, भुनेश्वर गावड़े, रामसाय पटेल, विश्राम कावड़े, जगदीश उईके, निर्मला पटेल, मीना आँचला समेत सैकड़ों की संख्या में कामता समेत आस पास के गांव के ग्रामीणजन मौजूद थे ।

