क्राइमछत्तीसगढ़

सास ससुर पर दामाद ने किया जानलेवा हमला ससुर की मौके पर मौत सास की हालत गंभीर

दामाद ने सास ससुर पर किया जानलेवा हमला ससुर की मौके पर मौत सास की हालत गंभीर

कांकेर जिले के बांदे थाना अंतर्गत ग्राम पीवी 76 में परिवारिक विवाद के चलते दामद ने अपने ही सास ससूर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सास की हालत गंभीर बनी है घायल सास का अस्पताल में इलाज जारी है,
मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग रात 9 बजे की आसपास की बताई जा रही है रात में आरोपी दामाद पत्नी की चरित्र शंका की बात करने लगा जिस बात को सुनकर सास ससुर दामाद से विवाद करने लगे इतने में दामाद गुस्से से आग-बबूला होकर धारदार हथियार से सास ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया इधर आसपास में रहने वाले पड़ोसियों ने चिल्लाने की आवाज सुनी और घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस की पहुंचते तक ससुर की मौत हो चुकी थी सास की हालत गंभीर थी जिसे तुरंत पखांजूर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां ईलाज जारी है, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button