छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशशिक्षा

जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण के लिए 09 जून को काउंसिलिंग।

उत्तर बस्तर कांकेर : जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण के लिए 09 जून को काउंसिलिंग

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 जून 2025
जल शक्ति तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से जारी नल जल मित्र कार्यक्रम (एन.जे.एम.पी.) के तहत ‘‘जल वितरण संचालक’’ कोर्स में कौशल प्रशिक्षण के लिए लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में 09 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित हितग्राहियों के लिए जल वितरण संचालक कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। चयनित हितग्राही शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसिलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button