छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षाहेल्थ

रेडक्रास ने विक्रांत को आर्थिक सहायता जारी की.

 

रेडक्रास ने विक्रांत को आर्थिक सहायता जारी की

कांकेर –रेड क्रॉस जिला शाखा ने विक्रांत मौर्या उम्र 4 वर्ष निवासी सिदेसर को ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि जारी की। जिला संगठक पवन कुमार सेन ने बताया कि आवेदिका राधा मौर्य निवासी सिदेसर कांकेर ने सुपुत्र विक्रांत मौर्य, उम्र 04 वर्ष के किडनी के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने कलेक्टर महोदय के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है।
आवेदिका श्रीमती राधा मौर्य पति विरेन्द्र मौर्य निवासी सिदेसर कांकेर ने लेख किया है कि पुत्र विक्रांत मौर्य आयु 04 वर्ष को विगत 02 माह से किडनी की बिमारी से परेशान है तथा उक्त ईलाज में बहुत सा रूपया खर्च हो गया है और मेरे पुत्र के आगे के ईलाज हेतु पैसा की आवश्यकता है। हम लोग एक गरीब परिवार से है तथा हमारे पास उतना राशि नहीं है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर में संवेदनशीलता दिखाते हुए विक्रांत के बेहतर इलाज के लिए राधा मौर्य को भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा से आर्थिक सहायता राशि पंद्रह हजार रूपये जारी की। राधा मौर्य को सीएमएचओ एवं सचिव डॉ. महेश सांडिया ने जिला संगठक पवन कुमार सेन एवं डॉ विनोद वैद्य की उपस्थिति में चेक सौंपा। विक्रांत के आगे के ईलाज के लिए चिरायु और आयुष्मान योजना से सीएमएचओ के निर्देश पर प्रक्रिया की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button