छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलहेल्थ

पानीडोबीर में स्वास्थ्य, मूल्यांकन एवं पेंशन, बैंकिंग शिविर का हुआ आयोजन। सैकड़ो ग्रामीणों को मिला निःशुल्क चिकित्सा का लाभ।

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा मौके पर खोले गए 5 खाते।

*ग्राम पानीडोबीर में मूल्यांकन एवं पेंशन शिविर का हुआ आयोजन*

*14 जून को ग्राम कोयलीबेड़ा में लगेगा शिविर*

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जून 2024/ “नियद नेल्लानार योजना” के तहत आज जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पानीडोबीर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यागजनों एवं वृद्धजनां के लिए कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर एवं पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई, जिसमे सैकड़ों ग्रामीणों को निःशुल्क जांच व दवाइयां दी गईं साथ ही मलेरिया नियंत्रण पखवाड़ा के चलते मलेरिया नियंत्रण व रोकथाम की सम्पूर्ण जानकारी कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा दी गई। शिविर में पेंशन हेतु 50 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 12 हितग्राही पेंशन हेतु पात्र पाया गया। आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारीयों द्वारा भी मौके पर 5 हितग्राहियों का खाता खोला गया व बैंकिग सम्बन्धी जानकारी दी गयी। साथ ही तीन दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा ,जिला स्तरीय चिकित्सक,  कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उप संचालक श्रीमती शर्मा ने बताया कि 14 जून को ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button