छत्तीसगढ़राजनीति

नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग दुर्गूकोंदल क्षेत्र के मतदाताओं को कल करेंगें आभार व्यक्त।

*नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग जी प्रथम आगमन पर कल*

*कार्यकर्त्ताओ द्वारा दुर्गूकोंदल में होगा भव्य स्वागत*

*दुर्गूकोंदल क्षेत्र के मतदाताओं को कल करेंगें आभार व्यक्त*

दुर्गूकोंदल | भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद आज लोकसभा क्षेत्र कांकेर के नवनिर्वाचित ऊर्जावान, सांसद माननीय भोजराज नाग जी दुर्गूकोंदल मंडल में पहली बार आगमन हो रहा है जिनका भव्य स्वागत किया जायेगा, भारतीय जनता पार्टी कि सरकार तीसरे बार बनी है, माननीय नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी के दूत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय भोजराज नाग जी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्त्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके अलावा दुर्गूकोंदल क्षेत्र के मतदाता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं भी सांसद महोदय जी का फुल माला एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत करेंगें, स्वागत पश्चात् माननीय भोजराज नाग जी सभी क्षेत्रवासियो, मतदाताओ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करेंगें, और उन्हें उत्साहित करेंगें जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम किया है और भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई | कार्यक्रम कि तैयारी में भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी जी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन जी, जनपद सभापति देवेंद्र टेकाम जी, भाजयुमो महामंत्री विकास राजु नायक, शकुंतला नरेटी, राहुल राय, बिदेसिंह कल्लो, संजय उइके, कृष्णा दुग्गा, राजेश दुग्गा, तुलसी मतलामी जी जुटे हुये है और भाजपा मंडल के तरफ से अपील करतें है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होवें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button