छत्तीसगढ़हेल्थ

भानुप्रतापपुर एवं बोगर के पीएमश्री स्कूल में “मेगा हेल्थ कैम्प“ का हुआ आयोजन

भानुप्रतापपुर एवं बोगर के पीएमश्री स्कूल में “मेगा हेल्थ कैम्प“ का हुआ आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में नवीन उन्नयित पीएमश्री स्कूलों में शासन के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इसके तहत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजयपारा भानुप्रतापपुर एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला बोगर में गत दिवस स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हैल्थ कैम्प का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से किया गया। उक्त शिविरों में विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समीप के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य जांच, ऊंचाई, वजन, रक्तचाप, दंत चिकित्सा, देखभाल, आंखां की जांच, टीकाकरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उन्हें विशेष चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी बताया कि पीएमश्री विद्यालय संजय पारा भानुप्रतापपुर के शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का तथा पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला बोगर में 185 से अधिक विद्यार्थियों का हैल्थ चेकअप किया गया। चिकित्सा विभाग के द्वारा शिविर में चिरायु की टीम एवं आयुष्मान कार्ड प्रभारी भी उपस्थित होकर कार्ड बनाने में सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संकुल क्षेत्र के सभी 06 से 14 आयु संवर्ग के छात्र-छात्राओं के अलावा समीप के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button